
दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर 20 जनवरी से
सिरोही, 02 जनवरी। भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जिले में दिव्यांगजनों को सहायक अंग उपकरण के निःशुल्क वितरण के लिए ब्लॉकवार जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के निर्देशानुसार परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
20 जनवरी 2026 को ब्लॉक सिरोही में पंचायत समिति सभागा में, 21 जनवरी को पंचायत समिति सभागार शिवगंज में, 22 जनवरी को पंचायत समिति सभागार पिण्डवाडा में, 23 जनवरी को पंचायत समिति सभागार रेवदर में तथा 24 जनवरी को पंचायत समिति सभागार आबूरोड में मोटराईजड ट्राईसाईकिल परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उप निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि एलिम्कों की टीम द्वारा परीक्षण किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, युडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र इन सभी की एक-एक प्रति सहित स्वयं का एक फोटो लेकर संबंधित ब्लॉक में नियत स्थान पर तिथि वार उपस्थित होकर परीक्षण करावें।
उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास युडीआईडी कार्ड नहीं है या युडीआईडी पंजीयन के लिए आवेदन नहीं किया है वे अपने निकटतम ई मित्र के माध्यम से स्वावलंबन पोर्टल पर अपना युडीआईडी पंजीयन करवाकर पंजीयन संख्या प्राप्त करने के उपरान्त परीक्षण शिविर में उपकरण के लिए परीक्षण करवा सकेंगे। लाभार्थी पूर्व 3 वर्षों के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार या अन्य सामाजिक योजना के अन्तर्गत कोई उपकरण प्राप्त नहीं किया गया है, वे ही परीक्षण शिविर में अंग उपकरण के लिए परिक्षण करवा पाएंगे।




