AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजसमंद सड़क हादसा कार में जिंदा जली 1 साल की मासूम, देव दर्शन कर लौट रहा था परिवार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: राजसमंद में साल 2025 की आखिरी रात एक परिवार के लिए बहुत बड़ी दुखद घटना लेकर आई. जिले के आमेट थाना इलाके में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक साल की मासूम जिंदा जल गई. वही परिवार के दूसरे सदस्यों की भी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. साथ ही गंभीर रूप से घायल परिवार के सभी सदस्यों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है

आमेट देव दर्शन से लौट रहा था परिवार:

आमेट पुलिस स्टेशन ऑफिसर ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे जो एक ही परिवार के थे. ये सभी रेलमगरा से आमेट देव दर्शन के लिए गए थे. वहां से लौटते समय राजपुरा मोड़ पर कार अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और पांच बार पलटी

कार में लगी आग, जिंदा जली 1 साल की मासूम:

कार पलटने के बाद उसमें आग लग गई. जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने रुककर पुलिस को फोन किया और परिवार की मदद की. और काफी मेहनत के बाद जलती हुई कार से 4 लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन एक साल की मासूम को नहीं निकाल पाए और उसकी कार में जिंदा जलने से मौत हो गई

एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग:

पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.जहां आमेट नगर निगम की फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया. फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. कार में सवार सभी लोगों की पहचान हो गई है. इनमें कसवार निवासी विकास जैन (32)उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन और उनकी दो बेटियां गणिष्ठा (4) और प्रणिधि (1) (जिसकी मौत हो गई) के साथ कार ड्राइवर कालू राम भी शामिल हैं

सभी की हालत गंभीर:

फिलहाल कार में सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आमेट हॉस्पिटल में फर्स्ट एड के बाद सभी को राजसमंद RK डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. जिसमें राजेश्वरी जैन का एक पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि विकास जैन की जीभ पूरी तरह कट गई. उनकी 4 साल की बेटी और ड्राइवर समेत सभी का इलाज राजसमंद के RK हॉस्पिटल में चल रहा है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!