राजस्थान में 16 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, देखें कहीं आपकी दवा भी इस लिस्ट में तो नहीं?
सावधान! राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने 16 दवाओं के सैंपल फेल होने पर अलर्ट जारी किया है. इसमें पैरासिटामोल, कफ सिरप और एंटीबायोटिक शामिल हैं. देखें पूरी लिस्ट और बैच नंबर

अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है और दवा ले रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. राजस्थान सरकार के ड्रग कंट्रोलर विभाग ने 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 के बीच बाजार में बिक रही दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें से 16 दवाओं के बैच मानक स्तर (Standard Quality) के नहीं पाए गए हैं. विभाग ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर इन दवाओं के स्टॉक को तुरंत बाजार से वापस लेने और इनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं
किन दवाओं के इस्तेमाल पर लगी रोक?
इन दवाओं में बुखार, खांसी, दर्द निवारक और विटामिन सप्लीमेंट जैसी आम दवाएं शामिल हैं. यहां फेल हुई मुख्य दवाओं और उनके बैच नंबर की जानकारी दी गई है:-
1 Calcium with Vitamin D3 Suspension JDL-3549 M/s JPEE Drugs, Haridwar विटामिन D3 की मात्रा मानक से कम पाई गई
2 Paracetamol Tablets IP (X-Par-650) GTF0653 M/s Digital Vision, Sirmour (H.P.) पैरासिटामोल साल्ट की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं
3 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup DLS3877 M/s Dhwanilife Care Pvt. Ltd., Gujarat एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी
4 Aceclofenac, Paracetamol & Serratiopeptidase MDT-4458 M/s Mayasha Lifesciences, Solan (H.P.) एसेक्लोफेनाक साल्ट की मात्रा कम पाई गई
5 Calcium, Cholecalciferol & Cyanocobalamin Inj. JIN25-028 M/s Janya Biocare Pvt. Ltd., Roorkee कोलेकैल्सीफेरोल (Vit D3) की मात्रा में कमी
6 Vivoncal (Calcium, Vit D3 & Zinc) LTA-47700 M/s Lifevision Healthcare, Solan (H.P.) विटामिन D3 और जिंक की मात्रा मानक से कम
7 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin (Z’TUS) MDL-B458 M/s Marvellon Pharmaceuticals, Solan एम्ब्रोक्सोल और गुआइफेनेसिन साल्ट की कमी
8 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup AT18S125 M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा सही नहीं
9 Amlodipine & Atenolol Tablets (HENOL PLUS) TH-130010 M/s Centurion Remedies, Vadodara एमलोडिपाइन साल्ट की मात्रा मानक से कम
10 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup AT22A225 M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी
11 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup AT13A225 M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा सही नहीं
12 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup AT48J325 M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी
13 Calcium with Vitamin D3 Suspension JDL-3543 M/s JPEE Drugs, Haridwar विटामिन D3 की मात्रा मानक से कम
14 Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup AT11S125 M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी
15 Cefixime & Ofloxacin Tablets (Efix-O) MBT-24775 M/s Mayoford Pharma, Solan (H.P.) एनहाइड्रस सेफिक्सिम साल्ट की मात्रा कम पाई गई
16 Paracetamol Tablets IP 650mg PCT25094 M/s Vivek Pharmachem (India), Jaipur
पूरी लिस्ट में CIPCO Limited, JPEE Drugs, और Digital Vision जैसी कंपनियों की कई अन्य दवाएं भी शामिल हैं जो टेस्ट में फेल हुई हैं
क्यों फेल हुईं ये दवाइयां?
जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन दवाओं में सक्रिय औषधीय तत्व (Active Ingredients) की मात्रा या तो बहुत कम थी या फिर वे शरीर में सही तरीके से घुल (Dissolution) नहीं पा रही थीं. ऐसी दवाएं लेने से मरीज की बीमारी ठीक नहीं होती और संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ने का खतरा रहता है
आम जनता के लिए जरूरी सलाह
अगर आपके पास घर में इनमें से कोई दवा है, तो उसका Batch Number ऊपर दी गई लिस्ट से मिलाएं
यदि बैच नंबर मैच होता है, तो उस दवा का सेवन तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें
आप यह दवा संबंधित मेडिकल स्टोर पर वापस कर सकते हैं जहां से आपने इसे खरीदा था
अधिकारियों का रुख
ड्रग कंट्रोलर (राजस्थान) ने सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत कार्रवाई की जाए




