AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नागौर में भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, ट्रेलर ने सामने से आरहे टेम्पो को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार मृतक परिवार मुंडवा का ही रहने वाला था और वह नागौर स्थित JLN अस्पताल में चेकअप के लिए गया हुआ था. वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया

नागौर से मुंडवा मार्ग पर ईनाणा गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब नागौर से मुंडवा की ओर जा रहे एक टेम्पो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अपने वाहन को गलत दिशा में डाल दिया था, जिसके चलते सामने से आ रहे टेम्पो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कुछ ही देर में सड़क पर भारी जाम लग गया

मृतक परिवार मुंडवा का ही रहने वाला था

 

जानकारी के अनुसार मृतक परिवार मुंडवा का ही रहने वाला था और वह नागौर स्थित JLN अस्पताल में चेकअप के लिए गया हुआ था. वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया. मृतकों की पहचान 34 वर्षीय रुस्तम पुत्र उमरदीन, उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार बच्ची के रूप में हुई है. सभी मृतक मूल रूप से मुंडवा के निवासी थे और घर लौटने से पहले ही काल का शिकार हो गए

मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो में फंसे शवों को बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही मुंडवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मुंडवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!