AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गौतस्‍करी के आरोपियों को तालीबानी सजा! 4 युवकों का कराया मुंडन; भौंह और आधी मूंछे भी काटी

तस्करी की बात स्वीकार करते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. गुस्से से भरी भीड़ ने चारों युवकों की जमकर धुनाई कर दी

नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र के लाडपुरा गांव में शनिवार देर रात गौ तस्करी के संदेह में ग्रामीणों ने चार युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद ही उन्हें सजा सुनाते हुए उनका मुंडन कर दिया और आधी मूंछे भी काट दी. सूचना पर पहुंची थांवला थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

गाय इकट्ठा करते पकड़े गए आरोपी

जानकारी के अनुसार, लाडपुरा के पास छापर इलाके में ग्रामीणों ने 4 संदिग्ध लोगों को आवारा गायों को एक स्थान पर इकट्ठा करते हुए देखा. संदेह होने पर जब स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ की, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. कड़ाई से पूछने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन गायों को आगे बेचने के मकसद से इकट्ठा कर रहे थे. आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे पहले भी इस क्षेत्र से गौ तस्करी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं

आक्रोशित भीड़ ने किया मुंडन

ग्रामीणों ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उनका मुंडन कर दिया. इस दौरान एक आरोपी की भौंह और आधी मूंछ भी काट दी गई. मौके पर मौजूद सैकड़ों की भीड़ ने ‘जय श्री राम’ और ‘गौ माता की जय’ के नारे लगाए. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में बढ़ रही, ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए आरोपियों को इस तरह का कड़ा सबक सिखाना जरूरी था

सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सरपंच जगाराम रावत ने तुरंत थांवला थाना पुलिस को सूचित किया. पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, और ग्रामीणों के कब्जे से चारों युवकों को छुड़ाया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाडपुरा निवासी दिनेश साटिया, ओमप्रकाश साटिया, कालू साटिया और दौलतपुरा निवासी प्रकाश धानका के रूप में हुई है

पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, और मामले की जांच में जुट गई है. इस दौरान मौके पर दिनेश चौधरी, तिलोक राव, फजल खान और रामदेव सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

पुलिस ने शांति भंग में किया गिरफ्तार 

थांवला थाना अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि अभी इस घटना में ग्रामीणों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया, जिसके चलते चारों युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ उनसे की जा रही है. पूर्व में भी यह युवक आवारा गायों को पड़कर आगे बेच चुके हैं. यह बात युवकों ने खुद भी स्वीकार की है. कहां ले जाकर बेचना था क्या इनका उद्देश्य था? उसके बारे में अभी पुलिस पूछताछ कर रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!