AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कोटा में कांस्टेबल ने कोचिंग छात्र से ऐंठ लिए पैसे, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शराब भी मंगवाई

आरोपी हरेंद्र ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और दोनों स्टूडेंट को काफी देर तक गाड़ी में बैठाकर घूमता रहा

कोटा में पुलिसकर्मी द्वारा कोचिंग स्टूडेंट्स को डरा-धमकाकर 5 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्र ने शहर एसपी को शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच की और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी तैयारी है. शिकायत के मुताबिक, पश्चिम बंगाल का यह छात्र कुल्हाड़ी थाना इलाके के बेंचमार्क इलाके में रह रहा है. इलाके की एक दुकान पर छात्र अपने दोस्त के साथ खड़ा था, तभी 112 नंबर की गाड़ी आई. गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी ने दोनों को धमकाया और उनसे ₹5000 वसूल लिए. पीड़ित छात्र ने यह भी आरोप लगाया था कि कांस्टेबल हरेंद्र ने उनको झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी थी

छात्रों को गाड़ी में घूमाते रहा कांस्टेबल

आरोपी हरेंद्र ने धमकाया कि मादक पदार्थ के केस में फंसा दूंगा और दोनों स्टूडेंट को काफी देर तक गाड़ी में बैठाकर इधर-उधर घूमता रहा. इसके बाद उसने शराब की दुकान से शराब भी मंगवाई और शराब के पैसे भी कोचिंग स्टूडेंट से दिलवाए. शराब की दुकान पर किए गए ऑनलाइन पेमेंट का भी जिक्र भी कोचिंग स्टूडेंट ने शिकायत में दिया

एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल बेल्ट नंबर 734 के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले में निलंबन की कार्रवाई प्रक्रिया में है

महकमे में हड़कंप 

कोचिंग नगरी में स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं. इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की टीम में तैनात कर रखी हैं. कोचिंग स्टूडेंट की सहायता के लिए जगह पर हेल्पलाइन नंबर लिखे गए हैं. ऐसे में पुलिसकर्मी द्वारा कोचिंग स्टूडेंट से पैसे वसूलने का आरोप के मामले के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. भविष्य में ऐसी घटना ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!