AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कोटा में बीच बाजार देह-व्यापार! कचौरी की दुकान में लिप्त थे 8 जोड़े, तभी पहुंच गई पुलिस

कोटा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोटा के नयापुरा क्षेत्र में सु श्याम भोजनालय नाम के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार हो रहा है

राजस्थान का कोटा शहर वैसे तो कोचिंग नगरी के रूप में मशहूर है. लेकिन कोटा से अक्सर नकारात्मक खबरें भी आती रहती हैं जिनसे शहर की छवि को धक्का लग रहा है. ऐसा ही एक मामला कोटा के नयापुरा इलाके से आया है जो हैरान करनेवाला है. कोटा के नयापुरा में बीच बाजार में एक रेस्टोरेंट में खुलेआम देह व्यापार हो रहा था. पुलिस को इसकी खबर मिली और उसने टीम बनाकर कल सोमवार, 12 जनवरी को वहां छापा मारकर मौके से 8 महिलाएं और 8 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही रेस्टोरेंट संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है और अब सभी से पूछताछ कर जांच की जा रही है

सु श्याम भोजनालय में अनैतिक धंधे की मुखबिर ने दी खबर

कोटा में पुलिस की इस कार्रवाई की अगुआई डीवाईएसपी डॉक्टर पूनम तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोटा के नयापुरा क्षेत्र में सु श्याम भोजनालय नाम के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार हो रहा है. इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर दबिश दी

होटल के बाहर बोर्ड पर कचौरी, कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड जैसी खाने-पीने की चीज़ों के बेचने का बोर्ड लगा हुआ था. लेकिन पुलिस ने जब अंदर छापा मारा तो वहां 8 महिलाएं और 8 पुरुष अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए. इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई

डीवाईएसपी डॉक्टर पूनम तथा ट्रेनी आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक जगदीश को भी गिरफ्तार किया

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी नयापुरा क्षेत्र की सु श्याम इसी होटल में ऐसी ही गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई थी. अब इस पूरे मामले में नए कानून पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी

साथ ही नगर निगम से संपर्क कर यह भी पता किया जा रहा है कि अगर इस रेस्टोरेंट का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है तो क्या उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जा सकती है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!