AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर अचानक हलचल, कैद में हैं सोनम वांगचुक, प्रशासन को मिली जानकारी के बाद सुरक्षा कड़ी

सामाजिक कार्यकर्ता करीब तीन माह से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. उन्हें रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया है

जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन की सूचना है. प्रशासन को सूचना मिलने के बाद जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत के नेतृत्व में जाप्ता तैनात है. प्रशासन को जानकारी मिली थी कि जेल के बाहर और जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की तैयारी है. जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है

भीम सेना ने शहर में निकाली रैली 

वहीं, सोनम वांगचुंग के समर्थन में प्रदर्शन में भारतीय भीम सेना ने रैली निकाली. यह रैली शहर के कई रास्तों से गुजरी और संगठन के सदस्यों ने वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध किया. रैली मसूरिया (जोधपुर) से शुरू हुई और जोधपुर सेंट्रल जेल के लिए रवाना हुई

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!