AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जोधपुर: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, जोधपुर के ऑनलाइन सेंटर से तीन आरोपी गिरफ्तार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जोधपुर: जोधपुर। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने के मामले में बनाड़ रोड स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर दिल्ली पुलिस और बनाड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हुई। रिमोट डेस्कटॉप एप्लिकेशन के जरिए विशेष अभ्यर्थियों को नकल कराए जाने की सूचना पर मारवाड़ इंस्टीट्यूट पर छापा मारा गया।

बनाड़ थाने में एफआईआर दर्ज:

कार्रवाई में ऑनलाइन परीक्षा सेंटर के सुपरिटेंडेंट और मालिक पेमाराम, सांवलाराम और महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बनाड़ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में रिमोट डेस्कटॉप एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को अनुचित सहायता दी जा रही थी।

स्थानीय पुलिस के साथ दबिश:

बनाड़ रोड स्थित मारवाड़ इंस्टीट्यूट में परीक्षा सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी। जांच में सामने आया कि परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों को पैसे लेकर नकल कराई जा रही थी। सेंटर से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और बातचीत से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं।

पैसे लेकर नकल:

परीक्षा सेंटर संचालक पेमाराम ने स्वयं को सेंटर का सुपरिंटेंडेंट और लैब मालिक बताया, जबकि उसके व्यवहार और गतिविधियों पर पुलिस को शुरू से ही संदेह हुआ। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कुछ विशेष उम्मीदवारों को सहायता के बदले पैसे लेकर नकल कराने में शामिल था। इसी तरह सांवलाराम और महेंद्र की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत बनाड़ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!