AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

छात्रा के सामने हाथ जोड़कर घुटने के बल बैठ गए शिक्षक, बोले- बच्चों धरना खत्म कर गुरु दक्षिणा दो

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी थी कि जब तक टीचर का ट्रांसफर कैंसिल नहीं होगा, तब तक वह स्कूल वापस नहीं लौटेंगे

झुंझुनूं जिले की सरकारी स्कूल में धरने पर बैठे बच्चों के सामने शिक्षक ने हाथ जोड़ लिए. भूगोल के व्याख्याता अनिल कुमार के ट्रांसफर के विरोध में बच्चे 6 दिन से धरने पर थे. इसकी सूचना मिलते ही व्याख्याता मौके पर गए और धरना खत्म करने की अपील की. मामला सूरजगढ़ उपखंड में अगवाना खुर्द पंचायत की स्कूल का है. घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें शिक्षक भावुक हो गए और छात्रा के सामने घुटनों के बल बैठ गए. उन्होंने यहां तक कहा कि बच्चों धरना खत्म करो, ये मेरे लिए गुरु दक्षिणा होगी

टीसी कटवाने पहुंच गए छात्र

धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने ऐलान किया था कि शिक्षक की स्कूल में वापसी तक वो धरना खत्म नहीं करेंगे. यहां तक कि अधिकारियों की समझाइश भी बेअसर रही और छात्रों ने टीसी कटवाने के लिए आवेदन कर दिए. विद्यार्थियों का साफ कहना था कि “जब तक गुरु वापस नहीं आएंगे, हम स्कूल की दहलीज भी पार नहीं करेंगे.” कई छात्रों की आंखें भरी हुई थी तो कई रोने भी लगे

टीचर बोले- ट्रांसफर सामान्य प्रक्रिया

बच्चों को समाझते हुए व्याख्याता अनिल कुमार ने कहा कि ट्रांसफर शिक्षा विभाग की सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन भावनाओं में डूबे छात्रों और आक्रोशित अभिभावकों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा. वहीं, अभिभावकों का आरोप है कि मनमाने तबादलों से गांव का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उनका कहना है कि एक अच्छे शिक्षक का अचानक स्थानांतरण बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्थिति दोनों पर असर डालता है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!