AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नवलगढ़: आइस फैक्ट्री में अमोनिया लीक होने से मची अफरा-तफरी, चेंबर फटने से हवा में घुला जहर, रास्ता सील

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवलड़ी रोड स्थित एक आइस फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवलड़ी रोड स्थित एक आइस फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस की गंध इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर स्थित अमोनिया चेंबर का शीशा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया।. जिसके टूटते ही भारी मात्रा में अमोनिया गैस बाहर निकलने लगी. चूंकि इस फैक्ट्री में बर्फ बनाने के साथ-साथ दूध का भंडारण भी किया जाता है, इसलिए वहां कर्मचारियों की आवाजाही बनी रहती है. गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली कराया गया

युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने युद्धस्तर पर कदम उठाये. जिसमें नवलड़ी रोड पर फैक्ट्री के दोनों ओर के रास्तों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया ताकि आम जन इसके प्रभाव में न आए. साथ ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर गैस पर पानी का छिड़काव किया. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल टीम को एम्बुलेंस के साथ तैनात किया गया है ताकि किसी भी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज दिया जा सके

जांच के घेरे में फैक्ट्री प्रबंधन

एसडीएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मामला गंभीर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आइस फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी. यदि चेंबर के रखरखाव में कोई लापरवाही सामने आती है या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!