AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: झालावाड़ में अवैध शराब की 783 पेटियां जब्त, पंजाब से गुजरात ले जा रहा था ट्रक

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: झालावाड़. जिले की झालरापाटन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा, जिसमें पंजाब से गुजरात ले जाए जा रहे करीब 783 कर्टन थे. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. ट्रक और शराब जब्त कर ली. जब्त कर्टन में 9 ब्रांड की करीब 13,500 शराब की बोतलें मिलीं. इनकी अनुमानित कीमत का पता लगाया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एडिशनल एसपी भागचन्द मीणा की अगुवाई में विशेष टीमें बनाई गई है. पुलिस को झालरापाटन कस्बे में अवैध शराब की सूचना मिली. कस्बे में गश्त के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली तो पंजाब निर्मित शराब के 783 कर्टन मिले, जिन्हें जब्त कर लिया.जब्त शराब की अनुमानित कीमत का पता लगाया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा कि अवैध अंग्रेजी शराब व बियर पंजाब से गुजरात के राजकोट ले जाई जा रही थी. पुलिस ने आरोपी सज्जन सिंह निवासी सालवा कलां, जोधपुर को गिरफ्तार किया

एसपी अमित कुमार ने बताया:

झालरापाटन थाना प्रभारी अलका बिश्नोई ने बताया कि ट्रक में 9 ब्रांड की कुल 783 पेटियां जब्त की. इसमें पंजाब निर्मित 13500 बोतलें शराब व बियर केन थे. आबकारी विभाग से सहयोग लेकर शराब की अनुमानित कीमत का आकलन किया जा रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पता लगा रहे हैं कि अवैध अंग्रेजी शराब किसे सप्लाई किया जाना था. शराब परिवहन कर रहे ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!