AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

SOG का एक और बड़ा एक्शन, जालोर निवासी सेकंड ग्रेड टीचर गिरफ्तार

आरोपी सुनील इससे पहले भी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. जहां उसने डमी कैंडिडेट उपलब्ध कराने के बदले मोटी रकम ली थी

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में फर्जीवाड़े का एक और बड़ा खुलासा हुआ है. एसओजी ने इस हाई-प्रोफाइल पेपर लीक और डमी कैंडिडेट रैकेट में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बताती है कि भर्ती परीक्षाओं में सेंध लगाने वाला नेटवर्क कितना गहरा और संगठित है. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है

डमी कैंडिडेट बैठाकर पास की परीक्षा

एसओजी की टीम 2021 के एसआई पेपर लीक में आरोपियों के खिलाफ लगातार शिंकजा कस रही है. इस बीच एसओजी की जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी डालूराम मीणा के स्थान पर डमी अभ्यर्थी हरसनराम देवासी को परीक्षा में बैठाया गया और धोखाधड़ी के जरिए उसका अंतिम चयन कराया गया

इस मामले में जयपुर में मामला दर्ज कर जांच की गई. जांच के दौरान डालूराम मीणा, हरसनराम देवासी और अन्य सहयोगी उम्मेद सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी भेजा जा चुका है. अब इस मामले में वांछित आरोपी सुनील कुमार बिश्नोई को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुनील कुमार जालौर जिले का रहने वाला है. अभी वह निलंबित द्वितीय श्रेणी अध्यापक है. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया

PTI टीचर भर्ती में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

एसओजी के अनुसार, सुनील कुमार इससे पहले भी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. जहां उसने डमी कैंडिडेट उपलब्ध कराने के बदले मोटी रकम ली थी. जांच में यह भी सामने आया है कि सुनील कुमार का संबंध कुख्यात पेपर लीक मास्टरमाइंड पोरब कालेर से था, जो ब्लूटूथ गैंग और स्पाई कैमरों के जरिए कई परीक्षाओं में धांधली कर चुका है. एसओजी की पूछताछ में पेपर लीक मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!