AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जैसलमेर: केलावा गोवंश हत्या मामला BJP नेता रह चुका है आरोपी, MLA से घनिष्ठ संबंध, गिरफ्तारी के बाद पार्टी में खलबली

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जैसलमेर: पोकरण में केलावा गांव के पास सात जनवरी की रात गोवंश की हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी बासित खां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी से उसकी नजदीकियां भी सामने आई हैं।

इस मामले में पुलिस ने अब तक बासित खां सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी याकूब उर्फ आला अभी फरार है। मामले के जांच अधिकारी बगडुराम ने बताया कि पोकरण कस्बे के वार्ड संख्या एक निवासी बासित खां पुत्र अब्दुल गफार को आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। बासित खां को पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी का करीबी माना जाता है। विवाह सहित अनेक सामाजिक आयोजनों और विधायक के सार्वजनिक कार्यक्रमों में उसकी उपस्थिति लगातार देखी गई। वह कई बार महंत के तारातरा स्थित मठ भी जा चुका है।

पहले कांग्रेस, फिर भाजपा में:

बासित खां और उसका परिवार पूर्व में कांग्रेस में था। साल 2018 चुनाव तक कांग्रेस में रहने के बाद भाजपा में शामिल हो गया। साल 2021 में नगरपालिका चुनाव में बासित खां के बड़े भाई की पत्नी निर्दलीय पार्षद चुनी गई। पालिकाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया।

पार्टी नियमानुसार कार्रवाई करेगी:

वहीं, इस मामले में विधायक महंत प्रतापपुरी ने दो दिन पूर्व पत्रकारवार्ता में कहा था कि भाजपा में रहकर ऐसा घिनौना कृत्य किया तो वह न तो भाजपा के हित का है, न ही किसी और के हित का। जिस पार्टी में वे शोभा देते हैं, वहां रहे। ऐसे कृत्य की पार्टी और संत के दरबार में कहीं जगह नहीं है। पार्टी प्रक्रिया और नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी।

भाजपा से किया निष्कासित:

बासित खां पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी था। प्रदेशाध्यक्ष बदलने के साथ कार्यकारिणी भंग हो गई। उसके प्राथमिक या सक्रिय सदस्य से संबंधित कोई फार्म नहीं मिला है। उसे भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

-दलपत हींगड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा, जैसलमेर

होनी चाहिए गहनता से जांच:

गोमाता की बात करने वाली भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के गोवंश हत्या मामले में लिप्त होना शर्मनाक बात है। भाजपा को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जांच करनी चाहिए।

अमरदीन फकीर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, जैसलमेर

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!