AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जेईएन भर्ती–2021 पेपर लीक: 20 लाख में डील, आंसर-की रटकर बना अफसर, अब खुल रहा है पूरा नेटवर्क

एसओजी ने खुलासा क‍िया क‍ि परीक्षा से पहले ही पेपर म‍िल गया, ज‍िसे रटकर एग्‍जाम द‍िए. एक-एक प्रश्‍न को रटवाकर भेजा गया

जेईएन भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने गुरुवार (29 जनवरी) को एक आरोपी एईएन गणपत लाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है. एसओजी ने खुलासा किया है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कर 8 से 20 लाख रुपए में बेचा गया, जिसमें अभ्यर्थियों को आंसर-की तक रटवा दी जाती थी. जालोर जिले के डेडवा निवासी गणपत लाल विश्नोई ने एग्‍जाम से पहले ही पेपर हासिल कर लिया था. उसने पूरी आंसर-की याद कर ली, और परीक्षा में प्रदेशभर में 12वीं रैंक हासिल कर ली. बाद में वह पीडब्ल्यूडी में जेईएन बना और प्रमोशन पाकर एईएन तक पहुंच गया

बाड़मेर XEN ऑफिस में तैनात था 

गणपत लाल वर्तमान में बाड़मेर के एक्सईएन कार्यालय में एईएन के पद पर तैनात था. एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और पुलिस रिमांड पर लिया है. उससे नेटवर्क में जुड़े अन्य अफसरों और बिचौलियों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जो इसमें लिप्त थे

2020 में पेपर रद्द, 2021 में फिर लीक

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 का पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द की गई थी. इसके बाद 12 सितंबर 2021 को दोबारा परीक्षा करवाई गई. फ‍िर से पेपर लीक हो गया. एसओजी की जांच में सामने आया कि इस बार भी वही गिरोह सक्रिय था, और पेपर पहले ही आउट हो गया. 19 जनवरी 2026 को एसओजी ने नया केस दर्ज किया

मुख्य सरगना जगदीश विश्नाेई 

पेपर लीक गिरोह का मुख्य सरगना दांता निवासी जगदीश विश्नोई है, जिसे एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जांच में सामने आया कि जगदीश और उसके नेटवर्क के पास पेपर पहले से था. 8 से 20 लाख रुपए तक की डील हुई. अभ्‍यर्थ‍ियों को पेपर देकर रटाया. इसके बाद वे एग्‍जाम में बैठे

जगदीश पर 13 केस दर्ज हो चुके हैं

पेपर लीक गिरोह का मुख्य सरगना जगदीश पर कुल 13 केस दर्ज हैं. उसे 7 में जमानत म‍िल चुका है, और 5 में बरी हो चुका है. 13वें केस में फिर गिरफ्तारी हुई है

चौंकाने वाला मिलान

एसओजी की जांच में यह भी सामने आया कि 2020 में जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी, उनमें से अधिकांश 2021 में भी सफल रहे. यह संयोग नहीं, बल्कि लीक पेपर नेटवर्क की निरंतरता का बड़ा सबूत है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!