AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सीएम भजनलाल शर्मा के आदेश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार मामले में हुई कार्रवाई

सीएम भजनलाल ने भ्रष्टाचार मामले में सख्ती अपनाते हुए 24 प्रकरणों का निस्तारण किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अडिग है और दोषी कार्मिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

राजस्थान सरकार ने भ्रष्ट और अनुशासनहीन के मामले में लोक सेवकों के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. सीएम भजनलाल ने भ्रष्टाचार मामले में सख्ती अपनाते हुए 24 प्रकरणों का निस्तारण किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अभियोजन स्वीकृति, धारा 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति और विभागीय जांच से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गाज गिरी है

तीन बड़े विभागों के 5 अधिकारियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने पद और शक्तियों का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लेने के मामलों में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोजन स्वीकृति जारी की है. वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों पर सड़क निर्माण में संवेदक से मिलीभगत कर अवैध लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की गई है

सेवानिवृत्त RAS अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश

कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राजकीय भूमि की खातेदारी देने के मामले में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी के खिलाफ धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच को मंजूरी दी गई है. सीसीए नियमों के तहत चार अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई है जबकि पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर शास्ति लगाई गई है

बता दें, इससे पहले भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागों के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की थी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अडिग है और दोषी कार्मिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!