AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के पीछे जा घुसी एर्टिगा, 3 की मौत

जयपुर में खाटूश्यामजी के दर्शन करके मेहंदीपुर बालाजी जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार अचानक हाईवे पर खड़े एक कंटेनर से टकरा गई

राजस्थान के जयपुर में चंदवाजी थाना इलाके में बिलपुर मोड़ के पास आज, मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक अर्टिगा कार अचानक हाईवे पर खड़े एक कंटेनर से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

खाटूश्यामजी के दर्शन करके मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के देवबुलगंज (वाराणसी) के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन करके मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे. हादसे की शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई और कई लोग गाड़ी में फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए पुलिस और गांव वालों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

हादसे में तीन की मौत

हादसा चंदवाजी हाईवे पर दीपक मोटर्स के पास हुआ, जहां कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया. मरने वालों के नाम पूजा सिंह, बसंती देवी विवेक कुमार हैं, ये सभी देबुलगंज, बनारस के रहने वाले हैं. घायलों के नाम विकास कुमार, अदिति, सीबू (2 साल), कुकू (18 महीने), अंशु, दीपराज हैं. घायलों में कुल 3 महिलाएं, 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!