AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: 22 से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, मावठ की बारिश की संभावना बीते 48 घंटे से राज्य में दिन का पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रविवार और सोमवार को कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि रात का पारा भी सामान्य से करीब 1 से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. इससे सुबह-शाम की सर्दी में कमी आई है और ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पाली जिले के जवाई बांध क्षेत्र में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्वी राजस्थान में वनस्थली में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें तो नागौर में 7.0 और अलवर में 7.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा:

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रविवार को प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. इससे लोगों को सुबह और रात की सर्दी से कुछ राहत मिली है. हालांकि कई इलाकों में बादल छाने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः

शुष्क रहा. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिला, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा दर्ज किया गया. बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में आसमान साफ रहा, जबकि जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में हल्के बादल छाए रहे. राजधानी जयपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही

22 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ:

मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र सहित जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश (मावठ) होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 22 जनवरी को प्रदेश के 6 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में फिर बदलाव आ सकता है और किसानों के लिए मावठ की बारिश फसलों के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकती है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!