AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: बजाज नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, 52.50 लाख रुपये चोरी करने वाला नौकर बिहार से गिरफ्तार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: जयपुर।बजाज नगर पुलिस टीम ने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 52 लाख 50 हजार रुपये की चोरी करने वाले नौकर मन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार कर पूरी चोरी की रकम बरामद कर ली है। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि थाना बजाज नगर क्षेत्र के देवनगर, टोंक रोड स्थित एक मकान में ताले तोड़कर नकदी चोरी की घटना के संबंध में प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक एफआईआर में परिवादी द्वारा 22 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन अनुसंधान में 52.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ।

टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी को दीवार फांदकर मकान में प्रवेश करते देखा गया। फुटेज के आधार पर मकान मालिक ने आरोपी की पहचान अपने नौकर के रूप में की। इसके बाद आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बांका जिले के थाना बेलहर क्षेत्र के गांव देवन्डीह से आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मकान मालिक के विदेश जाने के बाद उसने घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर 52 लाख 50 हजार रुपये चोरी किए और अपने गांव चला गया था। आरोपी के कब्जे से पूरी राशि बरामद कर ली गई। अधिक नकदी बरामद होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त हथियारबंद पुलिस टीम को भी बिहार भेजा गया। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

तरीका-ए-वारदात:

आरोपी लंबे समय से मकान में नौकर था और मालिक का विश्वास जीत चुका था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह पहले भी थोड़ी-थोड़ी रकम चुराता रहा। बाद में लालच में आकर मालिक के विदेश जाने के दौरान बड़ी चोरी की योजना को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी मन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर,

उम्र 40 वर्ष,

निवासी ग्राम देवन्डीह, थाना बेलहर, जिला बांका (बिहार) का रहने वाला है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!