AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चाय पीने निकले थे 6 दोस्त, हाईवे पर काल बनकर आई कार; उदयपुर के 4 युवकों की दर्दनाक मौत से मातम

घर में खुशी का माहौल था, सब एक सामाजिक कार्यक्रम में जुटे थे, लेकिन किसे पता था कि अल सुबह की एक 'चाय' आखिरी साबित होगी

राजस्थान की लेक सिटी उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी की रूह कंपा दी. अल सुबह महज चाय पीने की इच्छा लेकर निकले 6 दोस्तों को क्या पता था कि मौत हाईवे पर उनका इंतजार कर रही है. नेला तालाब के पास दो कारों की भीषण भिड़ंत में उदयपुर के 4 होनहार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं

हादसे की पूरी कहानी

सवीना थाना प्रभारी अजय राज के अनुसार, मुस्लिम समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम के बाद 6 दोस्त कार में सवार होकर हाईवे पर चाय पीने निकले थे. जैसे ही उनकी कार कॉलोनी से निकलकर हाईवे पर आई, गुजरात की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उदयपुर निवासी 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

गुजरात के लोग भी घायल

दूसरी कार में सवार लोग गुजरात के बताए जा रहे हैं. इस हादसे में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एमबी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मोर्चरी के बाहर उमड़ी भीड़

सुबह जैसे ही खबर फैली, एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और समाज के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!