AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मकर संक्रांति पर सीएम भजनलाल ने पतंगबाजी का दिखाया हुनर, दिया कुमारी ने भी थामा मांझा

राजधानी जयपुर में जलमहल की पाल पर भव्य 'काइट फेस्टिवल-2026' का आयोजन किया गया. इस महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांझा थामकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया

मकर संक्रांति का पर्व राजस्थान में बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया. राजधानी जयपुर में पर्यटन विभाग के जरिए ऐतिहासिक जलमहल की पाल पर भव्य ‘काइट फेस्टिवल-2026’ का आयोजन किया गया. इस महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. साथ ही खुद भी मांझा थामकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम दिया कुमारी और विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे

चरखी और पतंग के साथ जमकर की पतंगबाजी

जलमहल की पाल पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक अलग ही ‘देसी अंदाज’ देखने को मिला. सीएम ने जब चरखी और पतंग हाथ में ली, तो उनकी उंगलियों पर मांझे की पकड़ किसी मंझे हुए पतंगबाज की तरह सधी हुई दिखी.वह बार-बार पतंग को ढील देते और फिर तेजी से खींचते नजर आए.आसमान की ओर टकटकी लगाए मुख्यमंत्री इस बात का पूरा ध्यान रख रहे थे कि कहीं उनकी पतंग किसी और के पेंच में न कट जाए. उनके इस उत्साह को देख वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग भी जोश से भर गए. वहीं इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक बालमुकंद आचार्य और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी पतंगबाजी की

सीएम ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 

इस दौरान, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, सीएम ने अपनी पतंगबाजी का हुनर ​​दिखाया और पिंक सिटी के आसमान में सालों से चली आ रही पतंग उड़ाने की परंपरा को बनाए रखा. साथ ही, कार्यक्रम में पतंग उड़ाते हुए उन्होंने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!