AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन और होगा तेज, बैठक में हुआ फैसला

2020 से 2025 तक 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस का संचालन करने वाली मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज कंपनी ने एंबुलेंस सेवा में कार्यरत 1200 एंबुलेंस कर्मचारियों का सितंबर ,अक्टूबर, नवंबर 3 महीने का वेतन नहीं दिया

राजस्थान की 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस कर्मचारियों की बैठक 12 जनवरी को जयपुर में की गई. इस बैठक में फैसला किया गया है कि एंबुलेंस संचालकों का आंदोलन अब आगे भी जारी रहेगा. इसके लिए अब 13 जनवरी से तेज आंदोलन किया जाएगा. राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रदेश में 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा को वर्तमान में संचालन कर रही कंपनी मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज का 10 दिसंबर 2025 को स्टेट टेंडर समाप्त हो गया है

इसके साथ ही चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों की लापरवाही के कारण समय पर टेंडर नहीं करने के कारण सरकार ने 10 दिसंबर से 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा बंद कर दी गई है. इस एंबुलेंस सेवा में कार्यरत 1200 एंबुलेंस कर्मचारी अब बेरोजगार हो गए

एंबुलेंस कर्मचारियों के परिवार का बुरा हाल

शेखावत ने बताया कि 2020 से 2025 तक 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस का संचालन करने वाली मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज कंपनी ने एंबुलेंस सेवा में कार्यरत 1200 एंबुलेंस कर्मचारियों का सितंबर ,अक्टूबर, नवंबर 3 महीने का वेतन नहीं दिया. जो करीब 4 करोड़ 58 लाख 28 हजार रुपए बनते हैं. 3 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण इस एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का परिवार पालना मुश्किल हो गया है. वह कर्ज में डूब रहे है और सरकार के द्वारा 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस वाहनों को बंद करने के कारण 1200 एंबुलेंस कर्मचारी बेरोजगार हों गए

बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति

शेखावत ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में आज 12 जनवरी 2025 को 1 से 4 बजे तक सांगा मैरिज पैलेस,रावणगेट झोटवाड़ा जयपुर में प्रदेश के सभी 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की बैठक हुई. जिसमें इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई. इसके तहत सबसे पहले कल (13 जनवरी) सुबह 11 बजे भूतपूर्व एंबुलेंस संचालक कंपनी मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज कंपनी से बकाया वेतन निकालने के लिए इस का कंपनी के ऑफिस 4th फ्लोर जयपुर सेंटर बी टू बायपास का घेराव करेंगे

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!