AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
डोटासरा ने MLA बालमुकुंदाचार्य को पढ़ाया कानून का पाठ, ‘बाबा’ ने जोड़ लिए हाथ
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य से कहा कि ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी से चलना गैर कानूनी है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डोटासरा बालमुकुंदाचार्य को कानून का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं. जयपुर के हवामहल से बीजेपी विधायक विधानसभा से ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी से निकल रहे थे. विधानसभा के गेट पर ही गोविंद सिंह डोटासरा की बालमुकुंदाचार्य से मुलाकात हो गई
“आप ब्लैक शीशों में चल रहे हैं”
गोविंंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बाबा का वीडियो बना लीजिए. बालमुकुंदाचार्य की गाड़ी रुकी तो डोटासरा ने कहा कि बाबा जी आप ब्लैक शीशों में चल रहे हैं, ये कानून का उल्लंघन है. बालमुकुंदाचार्य ने डोटासरा को कहा कि आप स्मार्ट लग रहे हैं. इतना कहते हुए डोटासरा पास पहुंचे तो बीजेपी विधायक गाड़ी से नीचे उतरकर हाथ मिलाया




