AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर में आर्मी डे परेड को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, महल रोड पर वैकल्पिक रूट व्यवस्था लागू; इन मार्गों से बचें

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आमजन के वाहन हल्दीघाटी मार्ग एवं राणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे

महल रोड जगतपुरा जयपुर पर आर्मी डे के उपलक्ष्य में आर्मी डे परेड- 2026 का आयोजन दिनांक 15.01.2026 किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में अनेक प्रतिरक्षित एवं गणमान्य व्यक्ति, सैन्य बल के अधिकारी एवं जवान तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक सम्मिलित होंगे

जयपुर में पहली बार आयोजित हो रही आर्मी डे परेड (NRI चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल महल रोड़ तक) के लिए 9 जनवरी, 11 जनवरी, 13 जनवरी, 15 जनवरी 2026 (प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) को आम दर्शकों हेतु खोला गया है, जिसमें भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य, वीरता व पराक्रम का प्रदर्शन होगा. यातायात के सुगम संचालन हेतु निम्नलिखित वैकल्पिक व्यवस्थाएं जा रही है

🟢 दर्शको की बैठक व्यवस्था अक्षय पात्र मंदिर के सामने की तरफ है इसलिए डी-मार्ट सर्किल की तरफ से महावीर मार्ग व केन्द्रीय विहार मार्ग की तरफ से आयें ताकि आपको असुविधा ना हो.

🟢 आर्मी डे परेड के पूर्वाभ्यास, तैयारियों एवं प्रदर्शन के मध्यनजर प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात का संचालन बंद (निषेध) किया गया है.

🟢 एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात के संचालन निषेध होने के कारण दाएं एवं बाईं तरफ रहने वाले स्थानीय निवासी अपने गणतव्य स्थान पर आवागमन हेतु महल रोड के समानान्तर मार्गो का प्रयोग कर सकेंगे.

🟢 खाटूश्याम सर्किल से एनआरआई चौराहा, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को एनआरआई चौराहा से डायवर्ट कर हल्दीघाटी मार्ग, वीआईटी रोड पर संचालित किया जा रहा है.

🟢 विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पीटल, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा से डायवर्ट कर केन्द्रीय विहार मार्ग पर संचालित किया जा रहा है.

🟢 यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पीटल की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को विधाणी चौराहे से डायवर्ट कर महात्मा गांधी रोड की तरफ संचालित किया जाएगा.

🟢 राणा सांगा मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को द्वारकापुरा सर्किल / गौतम बुद्ध सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा.

🟢 गोनेर मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा.

🟢 एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड पर खुलने वाले आवासीय कॉलोनी गेट एवं छोटे रास्ते से किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आ सकेगा.

🟢 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आमजन के वाहन हल्दीघाटी मार्ग एवं राणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे.

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!