AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: सवाई माधोपुर में साल के पहले दिन ACB का एक्शन, 25,000 की घूस लेते UDC रंगे हाथों गिरफ्तार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नए साल 2026 के पहले दिन ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम किया है. एसीबी की टीम ने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग केंद्र में कार्यरत यूडीसी (UDC) को 25,000 रू की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा. यूडीसी की पहचान सूर्य प्रकाश नामा कर्मचारी के रुप में हुई है

सब्सिडी की बदले मांगी थी घूस:

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई अंबेडकर प्रोत्साहन योजना से जुड़ी है. इस योजना के तहत एक लाभार्थी के खाते में सरकार के जरिए दी जाने वाली सब्सिडी की राशि आनी थी. आरोपी यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा ने इस सब्सिडी की राशि को जारी करने और लाभार्थी के खाते में डलवाने की एवज में रिश्वत की पेशकश की थी. परेशान उपभोक्ता ने एसीबी कार्यालय पहुंचकर आरोपी यूडीसी के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसीबी ने गुप्त रूप से शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की गई

जांच में जुटी टीम:

आज यानी 1 जनवरी को जैसे ही पीड़ित ने 25,000 की राशि आरोपी यूडीसी को उसके कार्यालय में थमाई, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने घूसखोर यूडीसी को पैसों समेत रंगे हाथों दबोच लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब एसीबी की टीम ने कार्यालय में अन्य महत्वपूर्ण फाइलों और सरकारी दस्तावेजों की भी गहनता से छानबीन की है ताकि भ्रष्टाचार के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!