AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एंबुलेंस से कर रहे थे नशे की तस्‍करी, पुलिस ने क‍िया एक्‍सपोज

क‍िसी को शक ना हो, इसल‍िए एंबुलेंस में युवक को स्‍ट्रेचर पर लेटा द‍िया. उसके बगल में भरा हुआ बोरा म‍िला. पुल‍िस ने उसे खोला तो दंग रह गई

एम्बुलेंस से मादक पदार्थों की तस्करी करने का एक मामला सामने आया है. पुल‍िस ने हनुमानगढ़ जंक्शन से 20 किलो 800 ग्राम पोस्त के साथ 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सूचना के आधार पर पुल‍िस ने कार्रवाई की. मामले में जंक्शन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

जंक्शन थाना पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है. इस पर पुलिस टीम ने जंक्शन क्षेत्र के सतीपुरा इलाके में नाकाबंदी कर टाउन की ओर से आ रही एम्बुलेंस नंबर PB-6-BC-8024 को रुकवाया

20 किलो पोस्त बरामद 

तलाशी के दौरान एम्बुलेंस के ड्राइवर सीट पर ड्राइवर के साथ एक युवक बैठा मिला. पीछे स्ट्रेचर पर एक अन्य युवक लेटा हुआ था. स्ट्रेचर के पास एक कट्टा रखा हुआ था. पुलिस को संदेह होने पर जब कट्टे की जांच की गई, तो उसमें से 20 किलो 800 ग्राम पोस्त बरामद हुआ. शुरुआती पूछताछ में तीनों युवक मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पाए गए. इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. मामले की जांच उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा को सौंपी गई है

तीन आरोपी गिरफ्तार 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संदीप सिंह (32) निवासी बाघापुराना, जिला मोगा (पंजाब), कुलविंदर सिंह (24) निवासी हरिपुरा, संगरिया और कमल सिंह (18) निवासी दीनगढ़, संगरिया के रूप में हुई है

आरोपियों से हो रही पूछताछ 

जंक्शन थाना प्रभारी सीआई रामचंद्र कसवां ने बताया कि आरोपित आपातकालीन सेवाओं में शामिल एम्बुलेंस का दुरुपयोग कर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे. फिलहाल पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है, और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्त कहां से लाया गया था, और इसे कहां सप्लाई किया जाना था

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!