AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर किसानों का प्रदर्शन, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में निकाली 20 KM लंबी तिरंगा ट्रैक्टर रैली

किसान नेता महंगा सिंह सिद्धू ने बताया कि शहीदों को समर्पित गणतंत्र दिवस के दिन किसान शांति और कानून के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से तिरंगा रैली निकाल रहे हैं

जहां एक ओर देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था, वहीं हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए अनूठा और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया. किसानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से सामने रखा. करीब 20 किलोमीटर लंबी इस ट्रैक्टर रैली में लगभग 500 ट्रैक्टर शामिल हुए

रैली में शामिल प्रत्येक ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लहराता नजर आया, जो देशभक्ति और किसान आंदोलन के संयोजन का प्रतीक बना

”शहीदों को समर्पित गणतंत्र दिवस”

किसान नेता महंगा सिंह सिद्धू ने बताया कि शहीदों को समर्पित गणतंत्र दिवस के दिन किसान शांति और कानून के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से तिरंगा रैली निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को हुई आगजनी और बवाल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन किसान ऐसी किसी भी हिंसक घटना के सख्त खिलाफ हैं

”किसान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा रैली निकाल रहे हैं”

महंगा सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि किसानों को जानबूझकर हुड़दंगी साबित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार किसान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा रैली निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे बुजुर्गों ने शहादत दी थी और आज किसान यहां के लोगों के जीवन और भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं

500 ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लहराता नजर आया

उन्होंने आगे कहा कि यह तिरंगा रैली देश के शहीदों को समर्पित है और आने वाली पीढ़ियों व युवाओं से अपील की कि वे भी देश और समाज के हित में संघर्ष की भावना को जीवित रखें. रैली शुरू होने से पहले किसान टिब्बी धान मंडी में एकत्र हुए, जहां करीब 500 ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लहराता नजर आया. इसके बाद रैली टिब्बी धान मंडी से रवाना होकर सिलवाला, बेहरवाला होते हुए तलवाड़ा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया. रैली में हजारों किसानों की भागीदारी रही

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!