AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तहसील बनने के बाद विकास की उम्मीद: घंटियाली बाजार सड़क को लेकर उठी मजबूत मांग

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

घंटियाली (फलोदी) फलोदी जिले की घंटियाली तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भी घंटियाली बाजार की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों और दुकानदारों ने एकजुट होकर सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वर्षों से बाजार सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों का आवागमन कम हो गया है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घंटियाली तहसील से कई गांव जुड़े हुए हैं, ऐसे में यह मार्ग केवल बाजार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अहम है

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन घंटियाली बाजार की सुध अब तक नहीं ली गई। अब तहसील के लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और सरकार इस ओर विशेष ध्यान देगी। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बाजार की मुख्य सड़क को शीघ्र डामर करवाकर आमजन को राहत दी जाए।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनकी आवाज अब शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और घंटियाली तहसील को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!