AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

‘बस एक ट्राई साइकिल दे दो’ दफ्तर-दफ्तर भटक रहा दोनों पैरों से दिव्यांग, अधिकारी बोले- सरकारी लक्ष्य पूरे

रामसन ने सरकारी दफ्तरों की चौखटें घिस दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. वह दिव्यांग स्कूटी के लिए बीते एक साल से भटक रहा है, लेकिन अभी तक उसे मदद नहीं मिली है

डूंगरपुर जिले की विराट पंचायत के कानेला गांव निवासी दिव्यांग रामसन रोत की जिंदगी किसी संघर्ष से कम नहीं है. बचपन से ही एक पैर से दिव्यांग रामसन ने अपने जीवन को जैसे-तैसे चलाना सीख लिया था, लेकिन एक हादसे ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया. हादसे में उसका दूसरा पैर भी टूट गया और अब वह चलने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका है. रामसन को उसके घर वालों ने भी घर से निकाल दिया है, जिसके चलते उसके सिर पर रहने को छत भी नहीं है. वह कभी मंदिर तो कभी सड़क पर रहकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है

प्रसाशन से नहीं मिली मदद

सड़क हादसे के बाद उसके दूसरे पैर में रॉड भी लगाई गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले वह रॉड भी वापस बाहर निकल गई, जिसके चलते रामसन को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और जिसका वापस ऑपरेशन किया गया है. रामसन ने कई बार मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए आवेदन किया और कई बार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व जिला प्रशासन का द्वार खटखटाया, लेकिन कहीं से उसे राहत नहीं मिली है

रामसन ने सरकारी दफ्तरों की चौखटें घिस दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. वह दिव्यांग स्कूटी के लिए बीते एक साल से भटक रहा है, लेकिन अभी तक उसे मदद नहीं मिली है. रामसन की जिंदगी अब सड़क पर घसीटते हुए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर पहुंचने को मजबूर हो गई है. वह आज भी सरकार से जीवन यापन के लिए बस एक मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल व स्वरोजगार की मदद की गुहार लगा रहा है

अधिकारी बोले- सरकारी लक्ष्य पूरा

जब इस सम्बन्ध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से डूंगरपुर जिले में 54 मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण का लक्ष्य था जिसे पूर्ण कर दिया है. रामसन का नम्बर 63 वे नम्बर पर है. अब जैसे ही सरकार की ओर से मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त हो जाएगी, वैसे ही रामसन सहित अन्य दिव्यांगजन को मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध करवा दी जाएगी. वही स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विभाग की ओर से प्रयास किये जायेंगे

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!