AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

डूंगरपुर: दर्दनाक हादसे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की मौत, पेड़ से टक्कर के बाद पलट गई कार

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार के बेटे किशोर पाटीदार उदयपुर किसी काम से गए थे. वापस लौटते समय टोकवासा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई

डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के टोकवासा मोड के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर वही पर पलट गई. हादसे में कार चला रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर युवक की मौत के बाद उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है

उदयपुर से लौट रहे थे किशोर पाटीदार

आसपुर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा ने बताया कि आरा गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार के 34 वर्षीय बेटे किशोर पाटीदार उदयपुर किसी काम से गए थे. उदयपुर से वापस लौटते समय टोकवासा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसके बाद पलट गई

हादसे में किशोर पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों ने घटना की सूचना आसपुर थाना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गाड़ी से निकालकर आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी

2 बच्चों के सिर से पिता का उठा साया

इधर सूचना पर परिजन आसपुर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे, जहा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवक की मौत के बाद उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!