AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा बच्चे घायल

राजस्थान के डीडवाना जिले में विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे 25 से ज्यादा छात्र छात्राएं घायल हुए हैं

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. छोटी खाटू के पास खुनखुना थाना क्षेत्र के कुचेटीया गांव के नजदीक विद्यार्थियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. वाहन में 25 से अधिक छात्र छात्राएं सवार थे

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार पिकअप मंडूकरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से छात्रों को लेकर भवाद गांव की ओर जा रही थी. सभी विद्यार्थी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई

25 से ज्यादा छात्र छात्राएं घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इस दुर्घटना में 25 से अधिक छात्र छात्राओं को चोटें आई हैं. सभी घायल भवाद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं

छोटी खाटू अस्पताल में प्राथमिक इलाज

घायलों को तुरंत छोटी खाटू के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई

गंभीर घायलों को डीडवाना रेफर

गंभीर रूप से घायल विद्यार्थियों को बेहतर इलाज के लिए डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है. एक छात्रा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही खुनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!