AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बारां में बिजली चोरी के खिलाफ निगम का ताबड़तोड़ एक्शन, 200 से ज्यादा घरों पर शिकंजा; लाखों का जुर्माना भी ठोका

विद्युत निगम ने चेतावनी दी कि तय समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर दोषियों के खिलाफ एपीटीपीएस थाने में केस दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी

बारां में बिजली चोरी के मामले में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन सामने आया है. जिले के 200 से ज्यादा घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है. डिस्कॉम ने इन घरों से केबल जब्त की है. साथ ही 20 केस में वीसीआर भरकर 12 लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका. मामला बीते दिन बुधवार (8 जनवरी) का है. जयपुर विद्युत वितरण निगम की टीम ने बारां शहर में छापेमारी की. तालाबपाड़ा, मीट मार्केट, नयापुरा व श्योपुरिया मस्जिद के आसपास विद्युत निगम की टीम ने करीब 4 घंटे तक कार्रवाई की. इसी दौरान कई घरों में अवैध केबल पकड़ी गई और कई घरों में लाखों के जुर्माने भी लगे

कार्रवाई का कई जगह हुआ विरोध

हालांकि, जब विद्युत निगम की टीम पहुंची तो कार्रवाई कर पाना आसान नहीं था. बिजली चोरी के मामले में निगम ने सख्ती की तो कई जगह विरोध भी देखने को मिला. अवैध केबल जब्ती के दौरान कई परिवार निगम की टीम से उलझते भी दिखाई दिए. कार्रवाई के बाद जुर्माने का नोटिस भी थमाया गया है. साथ ही तय समय में जुर्माना राशि जमा भरने की चेतावनी भी दी गई है

जुर्माना नहीं भरा तो दर्ज होगी एफआईआर

निगम विजिलेंस एक्सईएन कालूलाल मीणा ने बताया कि विजलेंस एसई बीएल शर्मा जयपुर व बारां एसई नरेंद्र मोहन बिलोटिया के निर्देशन में टीम गठित की गई थी. एक्सईएन केएल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के नयापुरा, तालाब पाड़ा, मेला ग्राउंड, मीट मार्केट, श्योपुरिया मस्जिद के आसपास क्षेत्र में सघन चैकिंग की

कई जगह अवैध कनेक्शनों के साथ कई तरह के जुगाड़ भी देखने को मिले. टीम ने अवैध केबलों को जब्त किया. उन्होंने बताया कि तय समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर दोषियों के खिलाफ एपीटीपीएस थाने में केस दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!