AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

फैक्ट्री में आग लगी तो सामान बचाने दौड़ा मालिक:लोगों ने घेरकर पकड़ा; लाखों रुपए के नुकसान की आशंका; फायर ब्रिगेड 1 घंटे लेट आई

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बाड़मेर : बाड़मेर में कूलर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का सामान व घास होने और हवा के कारण आग तेजी से फेल गई।

लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना बाड़मेर जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर उतरलाई रोड की है।

आग लगने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीमें पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया।

फैक्ट्री मालिक अजीज खान आग की देखकर फैक्ट्री के अंदर जाने लगा। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। बार-बार अंदर जाने की जिद करने लगा। लोगों ने उसे पकड़े रखा और उसको समझाने लगे।

6 दमकल मौके पर आई

शनिवार को बाड़मेर के उतरलाई रोड आसाराम आश्रम के पीछे अजीज खान की कूलर बनाने की फैक्ट्री है। उसमें अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में कूलर बनाने प्लास्टिक व घास-फूस होने पूरी फैक्ट्री में लग गई। हवा के कारण आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी। सिविल डिफेंस ओर नगर पारिषद की फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां पहुंची।

प्लास्टिक और घास होने के कारण आग ने लिया विकराल रूप। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाती तब लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख।

प्लास्टिक और घास होने के कारण आग ने लिया विकराल रूप। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाती तब लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख।

जेसीबी से टीनशेड को तोड़ा

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। जेसीबी मशीन से फैक्ट्री में लगे टीनशेड को तोड़ा गया। फायर बिग्रेड से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिविल डिफेंस, नगर परिषद की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। जब तक आग बुझती तब तक लाखों रुपए का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!