AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़मेर: के स्पा सेंटर में हनी ट्रैप का खुलासा, अश्लील वीडियो बनाकर 40 लाख की फिरौती मांगी

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बाड़मेर: बाड़मेर शहर में हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती द्वारा व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती, बालोतरा जिले के एक स्पा सेंटर में कार्यरत थी. कुछ दिन पहले उसने बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी रोड स्थित एक बिल्डिंग में फ्लैट किराए पर लिया और बाड़मेर के व्यवसायी प्रेम कुमार से नजदीकियां बढ़ाईं

युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया:

आरोप है कि युवती ने व्यवसायी को अपने फ्लैट पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में उसी वीडियो को व्हाट्सएप पर भेजकर बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की

युवती और उसके साथी को किया गिरफ्तार:

पीड़ित व्यवसायी प्रेम कुमार ने कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपियों की मांग के अनुसार रकम की व्यवस्था की. तय स्थान पर पहुंचते ही पुलिस ने युवती और उसके साथी कमल सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले में गहन पूछताछ कर रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!