AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

OMR शीट घोटाला और पेपर लीक के खिलाफ बाड़मेर में युवाओं का प्रदर्शन, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी जमावड़ा

युवाओं ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है

ओमएआर शीट घोटाला और पेपर लीक के खिलाफ बाड़मेर में युवा लामबंद हो गए हैं. जिला कलेक्ट्रेट के सामने हजारों की संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान हरीश चौधरी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी समेत कई कांग्रेस नेता भी धरने पर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भंग किया जाए. पिछले वर्षों में हुई सभी भर्तियों की सीबीआई स्तर पर निष्पक्ष जांच की भी मांग उठी. सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके हक की आवाज को संसद में उठाकर मजबूत पैरवी की जाएगी

प्रदर्शनकारी बोले- हजारों अभ्यर्थी प्रभावित

युवाओं ने कई भर्ती परीक्षाओं पर संदेह जताते हुए मांग की, “एग्जाम में अनियमितताओं का पता लगाया जाना चाहिए. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.” उनका आरोप है कि इस ओमएआर शीट में घोटाले से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है

भर्ती में पदों के वर्गीकरण की भी मांग

इसके अलावा, चतुर्थ श्रेणी, LDC और अन्य भर्तियों में आरक्षण के अनुसार पदों का वर्गीकरण कर फिर से विज्ञप्ति जारी करने की भी मांग की गई. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की गूंज बाड़मेर से शुरू होकर अन्य जिलों और राजधानी जयपुर तक सुनाई देगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!