AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बेरोजगारों को आवंटित स्टॉल पर चलीं जेसीबी, प्रशासन ने अवैध बताकर हटाया

प्रशासन का कहना है कि इन गुमटियों को लेकर पहले ही सर्वे कर सूची तैयार की गई थी. डेडलाइन खत्म होने के बाद जेसीबी एक्शन लिया गया है

अजमेर की श्रीनगर रोड क्षेत्र में गुमटियों (स्टॉल) पर जेसीबी चलीं. यहां सड़क किनारे करीब दो दर्जन गुमटियां मौजूद हैं, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से हटाया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की पालना के तहत एक्शन लिया गया है. यह कदम सड़क चौड़ीकरण, यातायात सुगमता और स्मार्ट सिटी की आधारभूत योजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जरूरी है. वहीं, इस कार्रवाई से प्रभावित कुछ लोगों का कहना है कि उनका रोजगार इन गुमटियों पर ही निर्भर था और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता है

स्वरोजगार के लिए आवंटित हुई थीं स्टॉल

जानकारी के अनुसार हटाई जा रही अधिकांश स्टॉल पूर्व में मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए आवंटित की गई थीं. प्रशासन ने बताया, “इन गुमटियों को लेकर पहले ही सर्वे कर सूची तैयार होने के बाद वैध-अवैध स्टॉल भी चिन्हित हो गई थी. इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद संबंधित गुमटियों की सूची की समयावधि समाप्त हो चुकी है. इसी के चलते अब उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है.”

डेयरी बूथ- केबिन पर स्टे के चलते कार्रवाई नहीं

जबकि कुछ डेयरी बूथ और नगर निगम द्वारा आवंटित लोहे की केबिनों को फिलहाल नहीं हटाया गया है. बताया जा रहा है कि इन केबिन मालिकों ने न्यायालय से स्टे प्राप्त कर रखा है, जिसके चलते प्रशासन ने उन्हें कार्रवाई से अलग रखा

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन प्रतिष्ठानों पर न्यायालय का स्थगन आदेश है, उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश और नियमानुसार ही की जाएगी, ताकि किसी प्रकार का विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!