AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकाकर खाने की थी तैयारी, कांग्रेस नेता की पार्टी से पहले पहुंच गई पुलिस

खेत पर तीन लोग मोर को मारकर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे. यह खेत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल का बताया जा रहा है. पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है

राजस्थान के उदयपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पर राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने की घटना से हड़ंकप मच गया. मोर को मारकर पकाकर खाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है. आरोप है कि ये लोग खेत में मोर को मारकर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे. 

खेत में बना रहे थे मोर का मांस 

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करके बनाकर खाने की घटना रविवार देर शाम की है, ऋषभदेव थाने के पुलिस को सूचना मिली कि बीलख गांव में एक खेत पर मोर का शिकार किया गया है. पुलिस ने बताया कि टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां तीन लोग मोर को मारकर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे. यह खेत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल का बताया जा रहा है

हिस्ट्रीशीटर पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

थानाधिकारी हेमंत अहारी के अनुसार, उसके साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन और एक अन्य व्यक्ति राकेश भी मौजूद थे. अर्जुन पर पहले से 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने पुष्टि की कि पकाया जा रहा मांस मोर का ही था

सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस ने रिमांड की मांग की है. मोर को मारकर खाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि वन्यजीवों के शिकार को लेकर सख्त कानून हैं और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!