AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उदयपुर में बड़ा सड़क हादसा: आपस में टकराए 6 वाहन, 4 लोगों की मौत; चकनाचूर हो गई कार

सड़क निर्माण के लिए ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रेलर अचानक हाईवे पर पलट गया. इसके बाद पीछे से आए एक ट्रैलर, फिर सामने आई कारें हादसे की चपेट में आ गईं

राजस्थान के उदयपुर में गोगुंदा नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर एक के बाद एक 6 गाड़ियों के आपस में टक्कर से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक जाम खुलवाया है

पीर जी बावजी के समीप हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गोगुंदा हाइवे पर पीर जी बावजी के समीप उस समय यह भीषण हादसा हुआ, जब एक के बाद एक 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. गिर्वा के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल चंदेल ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और घटना स्थल पर गाड़ियों में फंसे लोगों को बहुत मुश्किल से निकाला गया

कटर से काटकर फंसे लोगों को निकाला

पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रेलर अचानक पलट गया, जिसके बाद स्पीड में पीछे से आ रहा एक टैंकर ट्रेलर से जा टकराया और फिर सामने आ रही तीन कारों को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से पिचक गए और उनमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा

हाईवे पर कई घंटे लगा रहा जाम

इसी भीषण हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के शिकार लोगों में महिला और मासूम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!