AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नए साल से पहले राजस्थान में विस्फोटक सामग्री का जखीरा, कार से मिला 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट

राजस्थान के टोंक में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 200 विस्फोटक कार्टेज और 1100 फ्यूज वायर बरामद किए. इसकी जांच में बड़े खुलासे की संभावना है

राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. नए साल की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को अवैध विस्फोटकों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया. यह कार्रवाई राज्य सरकार के अवैध खनन के खिलाफ शुरू होने वाले अभियान से पहले हुई है जो अरावली पहाड़ों और अन्य इलाकों पर फोकस करेगा. पुलिस की यह मुहिम अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का संकेत दे रही है

बूंदी से लाई जा रही थी खतरनाक सामग्री

पुलिस की डीएसटी टीम ने टोंक-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी लगाई. यहां एक सियारा कार को रोका गया जो बूंदी से टोंक की ओर जा रही थी. कार की तलाशी में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली

टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार संदिग्ध सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची बूंदी जिले के करवर गांव के निवासी हैं. यह पूरी कार्रवाई डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी की अगुवाई में हुई

यूरिया के बोरे में छिपाया गया था अमोनियम नाइट्रेट

संदिग्धों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि कार में यूरिया खाद है जो खेती के काम आएगी. लेकिन जांच में सच्चाई सामने आई. यूरिया के बोरे में 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट भरा हुआ था. इसके अलावा 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और 1100 सेफ्टी फ्यूज वायर भी बरामद हुए

अमोनियम नाइट्रेट मुख्य रूप से पत्थर खनन में इस्तेमाल होता है लेकिन यह बेहद खतरनाक है. हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके में भी इसी का उपयोग किया गया था

अवैध खदानों से जुड़े तार

टोंक शहर के नजदीक अरावली पहाड़ों और अन्य क्षेत्रों में कई अवैध खदानें चल रही हैं. इनमें ऐसे विस्फोटकों का इस्तेमाल आम है. पुलिस को शक है कि यह सामग्री इन्हीं अवैध गतिविधियों के लिए ले जाई जा रही थी. डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि जांच जारी है. हम यह पता लगा रहे हैं कि कहीं यह किसी बड़ी विध्वंसक योजना का हिस्सा तो नहीं. अगर ऐसा हुआ तो और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!