AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: टोंक 3 जनवरी को थी बेटी की शादी, पिता, 2 चाचा और भाई की मौत, परिवार में छाया मातम

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: टोंक। बूंदी जिले के सिलोर में हुए भीषण हादसे के बाद टोंक शहर के शार्गिद पेशा इलाके में मातम पसर गया। जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली, वे तुरंत बूंदी के लिए रवाना हो गए। गली में सन्नाटा छा गया और पूरा इलाका शोकाकुल हो उठा। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी बूंदी के लिए निकल पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मोईनुद्दीन की बेटी की शादी 3 जनवरी 2026 को टोंक में तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे का शिकार सभी लोग कोटा में मौसी के पोते की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।

ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी:

जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर बूंदी के सिलोर पुलिया के पास बजरी से भरे एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी। इसी दौरान ट्रेलर का टायर फट गया और वह भी डिवाइडर पार कर कार पर पलट गया। ट्रेलर के नीचे दबने से कार में सवार टोंक के शार्गिद पेशा इलाके के निवासी तीन भाई, फरीदुद्दीन, अजीमुद्दीन और मोईनुद्दीन पुत्र समीउद्दीन तथा उनके भतीजे सेफूद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सेफूद्दीन के पिता वसीउद्दीन पुत्र समीउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिक्षक थे अजीमुद्दीन:

परिजनों ने बताया कि अजीमुद्दीन राजकीय विद्यालय में शिक्षक थे। फरीदुद्दीन, मोईनुद्दीन और सेफूद्दीन अन्य कार्यों से जुड़े थे, जबकि वसीउद्दीन सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। हादसे के बाद क्षेत्र के लोग और रिश्तेदार लगातार फोन कर जानकारी लेते रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!