सिरोही : ‘मेरा युवा भारत’ की पहल: फिट इंडिया के संकल्प के साथ सिरोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
अरविंद पैवेलियन में खिलाड़ियों का जमावड़ा: युवाओं के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय खेल शुरू

सिरोही, 29 दिसम्बर। भारत सरकार के युवा विभाग अधीन मेरा युवा भारत सिरोही द्वारा युवाओं में खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने व फिट इण्डिया के उद्देश्य से जिला स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ सिरोही के अरविंद पैवेलियन में हुआ।

मुख्य अतिथि जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष व समाजसेवी गोपाल माली ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने खेल से जीवन में नवीन ऊचाईयां छूने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने माय भारत के कार्यक्रमों की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक सवाराम मीना ने कौशल कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में कबड्डी के शुभारंभ मैच में काछोली ने अरठवाडा को मात दी। दूसरे मैच में आबूरोड टीम ने रामपुरा को मात दी। रस्साकशी में आर्सेटी व स्वरूपगंज ने अपने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर समाज सेवी राजेश्वर शिवरान, युवा नेता अनिल प्रजापत, धर्मेंद्र बैरवा, हीरा राम माली, भँवर सिंह राजपुरोहित, पी आर मीणा, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक कन्हैया लाल मीना, शंकर लाल मीना, कालू राम देवासी, महिपाल सिंह देवड़ा, चक्रवर्ती सिंह, अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह ने निभाई।




