AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलवाई

जिले के अधिकारी भी डीओआईटी सभागार में वीसी के माध्यम से जुड़े

सिरोही, 25 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस मनाने के तहत 25 दिसम्बर, गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलवाई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सबको बिना भय एवं पक्षपात के राजकीय कार्यों के निष्पादन, राज्य के सतत विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से दायित्व का निर्वहन करने, राज्य के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और राजकीय कार्यों के समय पर निष्पादन के लिए सत्य निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने तथा आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के माध्यम से राजकीय कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण संपादन के उत्तरोत्तर प्रयास करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान डीओआईटी सभागार में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों को भी डीओआईटी सभागार के परिसर में संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने सुशासन की शपथ दिलवाई।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!