AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कार्यक्रमों की धूम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पंजीकृत मदरसों में हर्षोल्लास से मनाया ‘सुशासन दिवस’।

सिरोही रोड, शिवगंज और रेवदर के मदरसों में भारत रत्न को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अटल जी के आदर्शों को याद कर देश की प्रगति और एकता का लिया गया संकल्प।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101 वें जन्मदिवस के उपलक्ष पर सुशासन दिवस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय सिरोही एवं पंजीकृत मदरसों मदरसा सिरोही रोड, मदरसा शिवंगज, मदरसा रेवदर में आज स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजली अर्पित की गई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री रमेश चौधरी ने बताया कि राजकीय अलपसंख्यक बालक छात्रावास सिरोही एवं मदरसा सिरोही रोड, रेवदर, शिवगंज में उपस्थित विद्यार्थीयों को वाजपेयी जी की जीवनी से अवगत कराया और देश में सुशासन स्थापित करने एवं राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने, सर्व शिक्षा अभियान, देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने एवं परिवहन के क्षेत्र में क्रान्ति के उनके विशेष योगदान को श्रद्धा पूर्वक याद किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थीयों को सदैव उत्साह से भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

स्मार्ट क्लास संचालित मदरसा शिवगंज में इस अवसर पर वाजपेयी जी की जीवनी से सम्बन्धित विडियोज दिखाये गये। कार्यक्रम आयोजन में ईश्वर लाल, सादिज मोहम्मद मन्नान टाक, मेहबूब टाक एवं ताज मोहम्मद का विशेष योगदान रहा। कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा अनुदेशको ने इस अवसर पर सुशासन संबंधी शपथ ग्रहण की।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!