
राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी समस्या समाधान शिविर के तहत लाभार्थी विनोद कुमार ने मंगलवार को नगरपरिषद सिरोही में उनके पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। नगर परिषद ने मंगलवार को ही शिविर में जन्म पत्र जारी किया। इस पर लाभार्थी ने राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।




