
सिरेही, 23 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को मेडता में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।
राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में विभिन्न जिलों से भी किसान वी.सी. के माध्यम से जुडे़ सिरोही जिले से आत्मा सभागार में किसानों ने राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सहभागिता की।
इस दौरान अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, संयुक्त निदेशक कृषि शंकरलाल मीणा, उप परियोजना निदेशक ओम प्रकाश बेरवा, उप निदेशक उद्यान हेमराज मीना, सहाकय निदेशक कृषि पवन बरडिया, सहायक निदेशक कृषि पन्नलाल चौधरी एवं अन्य कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कृषकों ने लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से अनुदानित लाभ का वितरण किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।




