
सिरोही, 21 दिसम्बर। सुशासन सप्ताह के तहत सहायक निदेशक लोक सेवाएं हरिसिंह देवल ने बताया कि क्रियान्विति चरण 25 दिसम्बर तक विशेष कैंपो में लोक शिकायतों का अधिकाधिक निस्तारण, सीपीग्राम का अधिकाधिक निस्तारण, राज्य स्तरीय संपर्क पोर्टल पर लोक शिकायतों का अधिकाधिक निस्तारण, विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की अधिकाधिक प्रदायगी तथा सेवा प्रदायगी के अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।इन शिविरों के अलावा जिला मुख्यालय पर 23 दिसम्बर को सुशासन सम्बन्धित नवाचार पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।
यह अभियान भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के माध्यम से सुशासन की धारणा को बल देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है ।




