
यह अभियान भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के माध्यम से सुशासन की धारणा को बल देने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा। इन शिविरों के अलावा जिला मुख्यालय पर 23 दिसम्बर को सुशासन सम्बन्धित नवाचारां पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं हरिसिंह देवल ने बताया कि 18 दिसम्बर तक सुशासन सम्बन्धित नवाचारों की पहचान, लोक शिकायत निस्तारण एवं उन्नत लोक सेवा के लिए लक्ष्य निर्धारण का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं क्रियान्विति चरण 19 से 25 दिसम्बर तक विशेष कैंपो में लोक शिकायतों का अधिकाधिक निस्तारण, सीपीग्राम का अधिकाधिक निस्तारण, राज्य स्तरीय संपर्क पोर्टल पर लोक शिकायतों का अधिकाधिक निस्तारण, विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की अधिकाधिक प्रदायगी तथा सेवा प्रदायगी के अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।




