AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिला प्रमुख ने रेवदर में नवीन बस स्टेंड स्वीकृत करवाने एवं रेवदर आगार को पुनः प्रारंभ करने के लिए पत्र लिखा

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही, 18 दिसम्बर। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को बजट घोषणा 2026 – 27 में रेवदर में नवीन बस स्टेंड स्वीकृत करवाने एवं रेवदर आगार को पुनः प्रारंभ करने के लिए पत्र दिया है।

पत्र में प्रमुख ने बताया है कि सिरोही जिले में रेवदर में आजादी से आदिनांक तक बस स्टेंड नहीं है ग्राम पंचायत के पुराने यात्री प्रतिक्षालय में इसका संचालन किया जा रहा है साथ ही इसकी सीमा गुजरात सीमा के नजदीक होने से आवागमन ज्यादा होता है नेशनल हाइवे 27 पर बसा होने एवं रोड पर बस स्टेंड छोटा होने से अधिकतर यात्री एवं यात्री वाहन हाईवे पर ही खडे होते है जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि नवीन बस स्टेंड के निर्माण हेतु भूमि आवंटित करते हुए नए बस स्टेंड खुलवाए साथ ही पूर्व में चल रहे रेवदर आगार को पुनः प्रारंभ करने का श्रम करावें क्योंकि पुरानी वर्कशॉप की बिल्डिंग व सभी आधार भूत सुविधाओं का निर्माण 2005 में हो चुका था मगर 20 वर्ष बाद उक्त आगार बंद पडा है। इसे भी पुनः बजट घोषणा 2026-27 में जोड कर स्वीकृति प्रदान करने के लिए लिखा है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!