
भारत सरकार के युवा विभाग अधीन मेरा युवा भारत सिरोही द्वारा युवाओं में खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने व फिट इण्डिया के उद्देश्य से ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आयोजन पिंडवाड़ा ब्लॉक के काछोली ग्राम में 21 से 22 दिसम्बर 2025 व शिवगंज ब्लॉक के पोसालिया ग्राम में 23 से 23 दिसम्बर 2025 आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि काछोली में पिंडवाड़ा व आबू ब्लॉक के युवा एवं पोसालिया में शिवगंज ब्लॉक के 15 से 29 वर्ष के युवा उपस्थित होकर भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में लड़कों हेतु कबड्डी, लड़कियों हेतु रस्साकसी के साथ 100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद में युवा भाग ले सकेंगे। शारीरिक शिक्षक वेरसिंह, कन्हैयालाल मीणा, अश्विन माली, हीराराम माली आदि के नेेतृत्व में युवा तैयारियों में जुटे।




