
सिरोही, 17 दिसम्बर। उदयपुर आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते उदयपुर द्वारा विशेष निरोधात्मक अभियान की पालना में जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी अधिकारी सैयद बशारत अली निरोधक दल के नेतृत्व में मंगलवार एवं बुधवार दो दिवस में आबकारी थाना क्षेत्र सिरोही के मोरस और कोजरा गांव तथा आबकारी थाना आबूरोड क्षेत्र के भैंसा सिंह गांव तथा उपलागढ के निचली बोर के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही के दौरान कुल 05 अभियोग पंजीकृत किये जाकर कुल 33 लीटर अवैध हथकढ मदिरा जब्त की गई, 7000 लीटर उत्तेजित वॉश काबिले कशीदगी अवैध हथकढ मदिरा को नष्ट किया गया तथा 07 भट्टियों को नष्ट किया गया। मौके से कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही होटल ढाबों की चेकिंग के दौरान पिंडवाड़ा क्षेत्र में 25 पव्वे देशी मदिरा के बरामद कर साधारण अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही सिरोही वृत आबकारी निरीक्षक आशीष शर्मा, आबूरोड पीओ देवाराम चौधरी, सिरोही के लेखराज गहलोत मय आबकारी निरोधक दल व अन्य जाब्ता मौजूद रहे। भविष्य में भी अवैध मदिरा पर प्रभावी रोकथाम हेतु विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।




